फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीएम ने दिलाई शपथ, कर्तव्यनिष्ठा से काम करने का आह्वान

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराकर सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया। उनका त्याग, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र निर्माण में योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की एकता एंव अखंडता बनाए रखना हर नागरिक का दायित्व है। अधिकारियों-कर्मचारियों से पटेल के आदर्शों को अपनाकर ईमानदारी, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ जनसेवा करने का आह्वान किया। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा, अपर नगर मजिस्ट्रेट वृंदावन राजकुमार चौधरी, डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार सिंह, आबकारी अधिकारी उपेंद्र सिंह आदि अधिकारी-कर्मचारी रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें