फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मथुरा पुलिस ने दबोचा बाइक चोर, चोरी की मोटर साइकिल भी बरामद

मथुरा के थाना राया पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुप्ता कालोनी राया मथुरा रोड से सोमवार रात बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की बाइक, दो फर्जी नम्बर प्लेट और चाकू बरामद कर चालान किया। सोमवार रात उप निरीक्षक निशांत पायल पुलिस टीम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भ्रमण पर थे। बताते हैं कि पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मथुरा-राया रोड पर गुप्ता कालोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर थी। तभी पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर चेकिंग के दौरान रात करीब 11 बजे गुप्ता कालोनी के समीप से सुकेश निवासी गांव हरियागढ़ी,राया को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक राया अजय कौशल ने बताया कि इस दौरान पुलिस टीम ने पकड़े युवक सुकेश के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर बाइक,दो फर्जी नम्बर प्लेट, एक चाकू बरामद कर चालान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें