मथुरा के राया में शुक्रवार को दोपहर के समय गांव धर्मपुरा गांव के समीप अज्ञात युवक का शव बंद बोरे में बंधा मिला है। दोपहर दो बजे रहागिरों ने पुलिस को सूचना दी कि बंद बोरे से बदबू आ रही है घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए और बोरे को पानी से बहार निकलवाया तो युवक का शव मिला बताया गया युवक की उम्र 40 वर्ष के आस पास होगी और शव कई दिनों पुराना है जिस से वह बुरी तरह से सड़ गल गया है। माना जा रहा कि युवक की हत्या कर शव को यहां पर डाला गया है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच कर रही है।