फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मथुरा हादसा...बहन से मिलने का किया वादा, हादसे ने छीन ली जिंदगी

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित छाता शुगर मिल के सामने ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक मजदूर और कैंटर चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई जिसमें ट्रैक्टर चालक हरियाणा होडल निवासी पूरन बरसाना निवासी उमेश आजमगढ़ निवासी कैंटर चालक प्रिंस सिंह की दर्दनाक मौत हो गई और दिल्ली निवासी धर्मेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया दुर्घटना में मृत कैंटर चालक प्रिंस की बहन पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गई मृतक की बहन गुडिया ने बताया कि चार भाई बहनों में प्रिंस सबसे छोटा था। शनिवार की रात प्रिंस ने फोन पर बात भी की थी और कहा था कि वह रविवार की सुबह उससे मिलने के लिए आ रहा हे इधर बच्चे भी अपने मामा से मिलने के लिए की काफी उत्साहित थे, लेकिन मामा के पहुंचने के स्थान पर उनकी मौत की खबर पहुंच गई। यह सुनते ही बहन फूट-फूट कर रोने लगी मृतक पूरन के छोटे भाई कैलाश ने बताया कि उमेश और पूरन दोनों फुफेरे भाई थे। बताया कि उमेश अपने परिवार में अकेला था। उनके माता पिता की पहले मृत्यु हो चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें