भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर अटल आवासीय विद्यालय कोरई में संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में छात्रों द्वारा बनाए गए अटलजी के चित्रों की प्रदर्शनी एवं पुस्तकालय में छात्रों द्वारा बनाए गए। अटल पटल का शुभारंभ मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने किया। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने गणित विभाग, विज्ञान विभाग, जीव विज्ञान, कला विभाग,आदि विषयक प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा छात्र छात्राओं के अनुभव साझा किए।