फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोने के घोड़े पर सवार होकर निकले भगवान रंगनाथ...भव्य आतिशबाजी से भक्ति की रोशनी में नहाया नभ

अरुन पाराशर Updated Mon, 24 Mar 2025 11:00 PM IST

वृंदावन में उत्तर भारत में दक्षिण भारतीय शैली के सबसे बड़े श्री रंगनाथ मंदिर में चल रहे ब्रह्मोत्सव के अष्टम दिवस पर भव्य आतिशबाजी और अद्भुत भील लीला का आयोजन किया गया। चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को देर शाम भगवान रंगनाथ की सवारी स्वर्ण निर्मित घोड़े पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकली। बेशकीमती आभूषणों से सुसज्जित भगवान के एक हाथ में चांदी का भाला, दूसरे में घोड़े की लगाम, पीठ पर ढाल, कमर में तलवार और रत्नजड़ित जूतियां भक्तों को मंत्रमुग्ध कर रही थीं। मंदिर से निकलकर सवारी नगर भ्रमण करते हुए जब बड़ा बगीचा पहुंची तो वहां भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया। करीब एक घंटे तक चली आतिशबाजी ने श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया। इस दौरान आतिशबाजों ने अपने हुनर से किला, हनुमान जी, मोर, श्री, राधे-राधे, और गज-ग्राह युद्ध लीला जैसी आकृतियां प्रस्तुत कीं, जिन्हें देख भक्त आनंदित हो उठे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें