फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लोकायुक्त संजय मिश्र ने किया गिरिराजजी का पूजन

अरुन पाराशर Updated Sun, 01 Feb 2026 10:31 PM IST

उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति संजय मिश्र रविवार को गोवर्धन पहुंचे। यहां उन्होंने मानसी गंगा स्थित मंदिर मुकुट मुखारबिंद में विधि-विधान से गिरिराजजी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में न्यायमूर्ति मिश्र ने गिरिराज महाराज के समक्ष श्रद्धा भाव से शीश झुकाया और पूजा की। इस दौरान मौजूद श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से जयकारे लगाए। मंदिर के रिसीवर कपिल चतुर्वेदी ने लोकायुक्त का स्वागत करते हुए उन्हें ठाकुरजी का अंगवस्त्र, प्रसाद व चित्रपट भेंट किया। इस अवसर को न्यायमूर्ति मिश्र ने अपने जीवन का आध्यात्मिक सौभाग्य बताया। इस दौरान श्रीजी पीठाचार्य मनीष बाबा, पप्पू पुजारी, जैकी शर्मा, चंद्रविनोद कौशिक, सुनील आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें