फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 5100 दीपों से जगमग हुआ क्षीरसागर, दर्शन के लिए भक्तों का हुजूम

मथुरा के बलदेव में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल क्षीरसागर पर युवा ब्राह्मण सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य दीपोत्सव का आयोजन हुआ। भव्य दीपदान में 5100 दीपकों से क्षीरसागर जगमग हो गया। हजारों की संख्या में महिलाएं व पुरुषों ने दीपदान के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। समिति अध्यक्ष राहुल तेहरिया, संयोजक अनुज उपमन्यु, सहसंयोजक छगन दीक्षित, सौरभ रावत ने बताया कि क्षीरसागर पर 5100 भव्य दीपदान व आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से सजाया गया। महामंडलेश्वर गोपेश्वर आचार्य, एसडीओ बिजली प्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष रंजना सचान, चेयरमैन डॉ. मुरारीलाल अग्रवाल, एसआई कमल सिंह यादव ने दुग्धाभिषेक व विशेष आरती उतारी। समिति ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें