उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को क्रीमी लेयर आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में दलित युवा हाथों में नीला झंडा लेकर सड़कों पर उतरे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन को लेकर भारत बंद का भी आह्वान किया गया था। लेकिन, यह सफल नहीं रहा। जिलभर में जगह-जगह आरक्षण बचाओ के नारेबाजी के साथ दलितों ने प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में एससी-एसटी समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। टैंक चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका। बताते चलें कि भारत बंद के आह्वान को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी समर्थन दिया है।