मथुरा के बलदेव में क्षीरसागर स्थित श्री महामाया देवी मंदिर संस्थान के श्री महामाया देवी मंदिर का 15वां स्थापना दिवस व वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कलशयात्रा व शोभायात्रा नगर में परिक्रमा करते हुए निकाली गई। शोभायात्रा का क्षीरसागर स्थित मन्दिर से शुभारंभ हुआ। नगर परिक्रमा में 221 कलशों के साथ महिलाएं व बालिकाएं शामिल हुईं। शुभारंभ थानाध्यक्ष रंजना सचान ने किया। मन्दिर संस्थापक अनिल कुमार पाठक ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान उपनिरीक्षक कमल सिंह यादव, अमित भारद्वाज, ममता पाठक, अखिलेश पाठक, टिल्लु गुधैनिया, बॉबी पाठक, अमित आदि माैजूद रहे।