मथुरा के बलदेव में श्री दाऊजी मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से शाम तक जारी रही। पूर्णिमा के दो दिन बाद तक भीड़भाड़ लगातार उमड़ेगी। अधिकांश श्रद्धालु वापसी में गोवर्धन परिक्रमा के बाद श्री दाऊजी महाराज के दर्शन करने अवश्य आते हैं। प्राचीन मान्यता है कि गोवर्धन परिक्रमा के बाद श्री दाऊजी महाराज के दर्शन करने से ही गोवर्धन परिक्रमा सफल मानी जाती है। पूर्ण फल की प्राप्ति होती हैं। बारिश के बाद भी श्रद्धालुओं का जोश व उत्साह कम नहीं हुआ। मंदिर प्रबंधन व पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई। बाजारों में इन सामानों की दुकानें आकर्षक ढंग से सजी नजर आयीं । भीड़भाड़ के कारण मुख्य मार्गों पर बार-बार जाम लगा रहा। जिससे श्रद्धालु परेशान हो गए।