श्रीधाम वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भीषण गर्मी और उमस के बीच दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर परिसर और दर्शन मार्ग पर इतनी अधिक भीड़ है कि कई स्थानों पर पैर रखने तक की जगह नहीं बच रही है।