फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मथुरा के मांट में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ यमुना एक्सप्रेस वे के जीएम ने फीता काटकर किया और शिविर में मरीजों की जांच की गई। मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल पर शासन द्वारा चलाए का रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ यमुना एक्सप्रेस वे के जीएम आनंद ब्रजराज सिंह और सीओ ट्रैफ़िक आशीष शर्मा एवं तहसीलदार ब्रजेश कुमार ने फीता काटकर किया। शिविर में चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी एवं स्वास्थ्य की जांच की गई। वाहनों पर कोहरे को देखते हुए रिफ़ेलकटर टेप लगाया गया।एजीएम भरत सिंह राठौर ने बताया कि शिविर में 280 मरीजों को स्वास्थ्य की जांच की गई और 90 चालको को आंखों की जांचकर चश्मा वितरण किया गए है।इस मौके पर मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह,टोल मैनेजर देवेंद्र सिंह,भुवनेश दीक्षित टोल चौकी प्रभारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें