फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोवर्धन में पानी निकासी को लेकर कांग्रेसियों ने तहसील में किया प्रदर्शन, की नारेबाजी

तीर्थनगरी मथुरा के गोवर्धन में ग्राम पंचायत फोड़र के आधा दर्जन गांवों में करीब एक माह से पानी भरा है। इसको लेकर ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। तहसील में बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा जलभराव से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी प्रशासन उसे नहीं निकलवा रहा है। नायब तहसीलदार मीनू राजपूत ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। लोगों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी तहसील अधिकारी को सौंपा। कांग्रेस जिला महासचिव बनवारी चौधरी ने कहा कि घरों में पानी भरा हुआ है। पानी निकासी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया। लेकिन, कोई जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। पानी से बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इस मौके पर महेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, पप्पू, गुट्टी भगत, रविंद्र सिंह, रघुनाथ सिंह, गुड्डू, रवि, भरत सिंह, दिगम्बर सिंह, राजवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, बाबू सिंह, गिर्राज सिंह, संजीत, धुरिया सिंह, निरंजन सिंह,राजेश , अर्जुन सिंह, रोतान सिंह, हरपाल सिंह, जीतू, बदन सिंह, देशराज सिंह, लच्छो सिंह, नेहरु सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें