फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गांव पहुंचा सैनिक का पार्थिव शरीर, उमड़ा लोगों का सैलाब; सैनिक सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

तीर्थनगरी मथुरा में आर्टिलरी रेजिमेंट के जवान अरविंद कुमार पुत्र रमेश चंद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। उनके अंतिम दर्शन को लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। अरविंद, लेह लद्दाख स्थित चीन बॉर्डर गलवान घाटी में तैनात थे। वहां बर्फ अधिक होने से सांस लेने और बीमारी के चलते हालत गंभीर हो गई। सेना द्वारा उन्हें दस दिन पूर्व आर.आर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। शुक्रवार की शाम 8 बजे उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वह मूल रूप से मगोर्रा थाना क्षेत्र के बंडपुरा गांव के रहने वाले थे। उनका पार्थिव शरीर शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे गांव पहुंचा। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। साथ में आए सेना के जवानों ने सैनिक को पुष्प चक्र अर्पित किया। सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मुखाग्नि बेटे तनिष्क ने दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें