मथुरा के बलदेव में नाचते-गाते हुए श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना की गूंज के साथ श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। गणपति विसर्जन शोभायात्रा पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर नगर परिक्रमा करते निकली।