फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: करवा चौथ पर महिलाओं के शृंगार में महका गजरा, बाजारों में गुलाब के दाम भी चढ़े

करवा चौथ पर महिलाओं के सोलह शृंगार में गजरे की खुशबू भी खूब महकी। कहीं महिलाएं बालों में सजाने के लिए गजरे खरीदती दिखीं तो कहीं पति को भेंट करने के लिए गुलाब और बुके पसंद किए गए। त्योहार पर मांग बढ़ने से फूलों के दाम भी चढ़ गए। शहर के होली गेट, चौक बाजार, छत्ता बाजार और कृष्णानगर सहित सभी प्रमुख बाजारों में फूलों की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही दिखाई दी। आम दिनों में 10 रुपये में मिलने वाला डंडी सहित लॉन्ग स्टेम गुलाब बृहस्पतिवार को 30 रुपये में बिका। वहीं 150 से 250 रुपये तक में मिलने वाले बुके की कीमत 350 से 400 रुपये तक पहुंच गई। गुलाब और गेंदे की मालाओं की भी खूब बिक्री हुई। फूल विक्रेताओं के यहां पूजा और सजावट के लिए भी फूल खरीदने वालों की भीड़ रही। गजरे की खरीदारी में मोगरे की खुशबू महिलाओं को सबसे ज्यादा आकर्षित करती दिखी। मोगरे के फूलों से बने गजरे 100 रुपये तक में बिके। वहीं रजनीगंधा, कुंद और गुलदाउदी के फूलों से बने गजरों की कीमत 40 रुपये तक रही। महिलाओं ने अपनी पसंद और बजट के अनुसार गजरे खरीदे। त्योहार के चलते फूलों की दुकानों पर दिनभर रौनक बनी रही। करवा चौथ पर शृंगार, पूजा और उपहार के लिए हुई खरीदारी से फूल कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें