फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से उतरते समय बिगड़ा संतुलन...पूर्व फौजी की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

मथुरा जंक्शन स्टेशन के आउटर पर ट्रेन से गिरकर पूर्व फौजी की मौत हो गई। सेना से सेवानिवृत होने के बाद वह डिफेंस कम्यूनिकेशन नेटवर्क के तहत दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर नौकरी कर रहे थे। जहां से वह छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। जीआरपी ने बताया कि नगला बोहरा सतोहा निवासी बलकार सिंह (50) सेना से सेवानिवृत होने के बाद डिफेंस कम्यूनिकेशन नेटवर्क (डीसीएन) के पालम एयरपोर्ट पर नौकरी कर रहे थे। शुक्रवार को वह छुट्टी लेकर जबलपुर-गौंडवाना एक्सप्रेस से घर आ रहे थे। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे जंक्शन के दिल्ली आउटर की तरफ ट्रेन धीमी हुई तो उन्होंने उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ जाने की वजह से वह ट्रेन के नीचे आ गए। मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी मौके पर पहुंच गई और परिजन को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें