फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छाता शुगर मिल पर किसानों का बड़ा प्रदर्शन, हाईवे पर लगाया जाम

छाता। बंद पड़ी छाता शुगर मिल को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। रैली लेकर शुगर मिल पहुंचे किसानों ने आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर धरना देकर बैठ गए, जिससे यातायात बंद हो गया। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस को लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। जिसके करीब 10 मिनट बाद हाईवे पर आवागमन सुचारू हो सका। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मिल बहाली पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें