फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एकादशी पर खुला वैकुंठ द्वार: भगवान रंगनाथ ने भक्तों को दिए दर्शन

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन स्थित उत्तर भारत के विशालतम दक्षिण शैली का सबसे बड़ा रंगनाथ मंदिर शनिवार को वैकुंठ एकादशी के अवसर पर खुला। यह वैकुंठ द्वार वर्ष में एक बार खोला जाता है। वैकुंठ द्वार पर विराजमान होकर भगवान ने भक्तों को दर्शन दिए। मान्यता है कि वैकुंठ द्वार से जो भक्त निकलता है, उसे वैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है। वैकुंठ उत्सव की शुरुआत देर रात भगवान रंगनाथ की मंगला आरती से हुई। इसके बाद सुबह ब्रह्म मुहूर्त में भगवान रंगनाथ माता गोदा जी के साथ परंपरागत वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के मध्य निज मन्दिर से पालकी में विराजमान हो कर वैकुंठ द्वार पहुंचे। यहां भगवान रंगनाथ की पालकी करीब आधा घंटे तक द्वार पर खड़ी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें