फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छाता शुगर मिल को दोबारा शुरू करने की मांग, भूतपूर्व सैनिक परिषद का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

मथुरा के छाता क्षेत्र की बंद पड़ी छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर भूतपूर्व सैनिक परिषद ने बृहस्पतिवार से धरना-प्रदर्शन का आगाज कर दिया है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक सूबेदार कर्मयोगी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक मिल का संचालन दोबारा शुरू नहीं किया जाता, तब तक यह आंदोलन अनिश्चितकाल तक निरंतर जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शुगर मिल के बंद होने से क्षेत्र के किसानों और स्थानीय युवाओं को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। परिषद ने प्रशासन और शासन से जल्द से जल्द इस दिशा में ठोस कदम उठाने की पुरजोर मांग की है। वहीं, बृहस्पतिवार को करणी सेना के जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें