मथुरा के फरह स्थित दीनदयाल धाम में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला को भव्य और दिव्य बनाने पर मंथन और चिंतन हुआ। चार दिवसीय मेला के संयोजक और सह संयोजक तय किए गए, प्रत्येक कार्यक्रम पर बिंदुवार चर्चा हुई। 19 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विराट युवा सम्मेलन को बेहतर बनाने की रणनीति भी तैयार की गई । दोपहर को स्मृति महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल दीनदयाल धाम में हुआ। समिति के संरक्षक भीकम चंद दुबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चार दिन के प्रत्येक कार्यक्रम पर बिंदुवार चर्चा हुई। सर्व व्यवस्था प्रमुख एडवोकेट नीरज गर्ग ने चारों दिन के कार्यक्रमों के आयोजन से जुड़ी रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रमों के बारे में बताया।