फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्री दाऊजी महाराज जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, नारियल लूटने की मची होड़

मथुरा के बलदेव में शेषावतार श्रीदाऊजी महाराज का 5253वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में श्रीदाऊजी महाराज का पंचामृत अभिषेक कर विशेष शृंगार किया गया। उन्हें हीरा-जवाहरात के आभूषण धारण कराए गए। मंदिर प्रांगण जन्मे ब्रजराज-मची ब्रज में धूम, नंद के आनंद भयौ जय दाऊदयाल की, रोहिणी ने जायो लल्ला-मचयौ ब्रज में हल्ला आदि भजनों व जयकारों से गुंजायमान रहा। नफीरी की धुन और भजनों पर श्रद्धालु थिरकते रहे। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जन्मोत्सव पर आराध्य के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। बलदेव छठ पर सुबह 4 बजे से मंदिर में भीड़ उमड़ पड़ी। मंगला के विशेष दर्शन के बाद वेदपाठी विद्वानों ने बलभद्र सहस्त्रनाम का पाठ किया। हवन में सेवायतों ने आहुति दीं। वेदपाठी विद्वानों के मंत्रोच्चार के मध्य श्रीदाऊजी महाराज को पंचामृत अभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। दोपहर 11 बजे सेवायतों ने समाज गायन सहित रोहिणी ने जायो लल्ला, मचयौ ब्रज में हल्ला आदि रसियाओं का गायन किया। हजारा आरती के बाद विशेष महाभोग लगाया गया। इसके बाद दधिकाधौं उत्सव मनाया गया। इसमें लाला की छीछी के रुप में दही, मक्खन, केसर, हल्दी मिश्रित प्रसाद लुटाया गया। नंदोत्सव में प्रसाद स्वरूप लुटाए गए नारियल को लूटने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही। नारियल लूटने के लिए युवाओं ने मल्लविद्या का प्रदर्शन किया। इसे देख श्रद्धालु आनंदित हो गए। इस दौरान एसडीएम डाॅ. कंचन गुप्ता, सीओ संजीव राय, तहसीलदार अमित त्रिपाठी, थानाध्यक्ष रंजना सचान व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें