फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ठेका सफाई कर्मियों की हड़ताल, लगा कचरे का ढेर; लोगों को हुई परेशानी

मथुरा के सौंख कस्बा की आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में ठेका सफाई कर्मी की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। इसके चलते बाजारों और अन्य क्षेत्रों में सड़कों पर कूड़ा बिखरा पड़ा है। सफाई नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा में नगर पंचायत के ठेका सफाई कर्मियों की हड़ताल की वजह से शनिवार को मुख्य मार्गों समेत अधिकांश वार्डों में स्थिति खराब रही। नियमित रूप से कचरा उठान न होने के कारण पहले ही कचरे के ढेर लगे हुए थे। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद हालात और भी बिगड़ गए। इस दौरान गोवर्धन मार्ग, नैनू मार्ग, पुन्ना थोक, सहजुआ थोक, अग्रसेन मार्ग, मेला मैदान, सीमेंट रोड़, बस स्टैंड आदि समेत कॉलोनियों में गंदगी के ढेर लगे रहे। राकेश कुमार व रविंद्र कुमार ने कहा कि अधिकारियों व सरकार की ओर से सफाई कर्मियों की सुनवाई नहीं की जा रही है। चेयरमैन योगेश लंबरदार का कहना है कि सरकार के आदेश के अनुसार ठेका कर्मचारियों को 26 दिन का वेतन मिलेगा और चार दिन का अवकाश दिया जाएगा। कर्मचारियों से वार्ता कर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें