फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बच्चों ने जानी हाथियों की हकीकत, संरक्षण का लिया संकल्प

मथुरा में विश्व हाथी दिवस पर फरह के चुरमुरा स्थित हाथी संरक्षण केंद्र और अस्पताल में सूरज गोविंद स्कूल कीठम के विद्यार्थियों के लिए हाथी संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को हाथियों के जीवन, प्राकृतिक आवास और भारत में हाथियों की स्थिति की जानकारी दी। यहां वाइल्ड लाइफ एसओएस द्वारा कक्षा छह से नौ तक के विद्यार्थियों को भारत में कैद में रखे जाने वाले हाथियों की स्थिति, विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों में उनके प्रयोग तथा कैद में होने वाली शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा और उनके प्रति होने वाले अत्याचारों के बारे में जागरूक किया। वहीं हाथियों के संरक्षण, प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और उनसे संवेदनशील व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक श्रीकर वेंकट पटेल, रेंजर अतुल कुमार तिवारी भी रहे। एलीफेंट कंजर्वेशन एंड केयर सेंटर के डायरेक्टर बैजुराज एमवी की टीम ने विद्यार्थियों से संवाद किया। जागरूकता सत्र के बाद विद्यार्थियों ने केंद्र का भ्रमण किया। उन्होंने हाथियों की देखभाल, स्वास्थ्य एवं संरक्षण के प्रयासों की जानकारी ली। यहां बच्चों में हाथियों और अन्य वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के साथ उन्हें संरक्षण की जिम्मेदारी से जोड़ना सीखा। वहीं हाथियों के संरक्षण में योगदान का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें