मथुरा के सौंख कस्बा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान बाल पथ संचलन बडे़ ही धूमधाम से निकाला गया। शुभारंभ मा भारती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बौद्धिक सत्र कोसी जिला प्रचारक कुश चाहर ने लिया। पथ संचलन वाल्मीकि बस्ती, गांधी चौक, बैंक चौराहा, सीमेंट रोड, सहजुआ थोक, सराफा बाजार, सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, गढ़वाल मोहल्ला आदि मार्गों से होकर गुजरा। ढोल-नगाड़ो की धुन पर भारत माता की जय के नारे लगाए। पथ संचलन पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर नगर संघचालक श्यामसुंदर, मुख्य मार्ग प्रमुख धर्मेंद्र चौधरी, जिला बौद्धिक प्रमुख बहादुर, सेवा प्रमुख महेश गुप्ता, खंड प्रचारक अमित काशी, प्रधान देवेंद्र सिंह, चेयरमैन योगेश लंबरदार आदि उपस्थित रहे।