फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सुबह टहलने निकली महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल

Arun Parashar Updated Wed, 01 Jul 2026 06:53 PM IST

मथुरा के बरसाना में सुबह की शांति उस समय चीख-पुकार में बदल गई, जब सैर पर निकली भाजपा नेता की मां और ताई को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बताया गया है कि दोनों महिलाएं रोज की तरह सुबह गोवर्धन रोड पर टहलने निकली थीं। इसी दौरान तेज गति से आई कार अनियंत्रित होकर उन्हें चपेट में लेती चली गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि फरार चालक तक पहुंचा जा सके। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी दिखाई दी। लोगों का कहना है कि गोवर्धन रोड पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीर नहीं हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें