मथुरा:15 फीट ऊंचा फूटा पानी का फव्वारा मथुरा के कस्बा नौहझील में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब जल जीवन मिशन हर घर गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत बिछाई गई पाइपलाइन टेस्टिंग के दौरान अचानक लाइन लीकेज हो गई।नौहझील- शेरगढ़ रोड पर शीतला माता मंदिर के सामने हुए इस हादसे के बाद पाइप से करीब 15 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा छूट पड़ा। पानी का वेग इतना तेज था कि सड़क के दोनों ओर बनी दुकानों की छतें जलमग्न हो गईं और पूरा इलाका तालाब में तब्दील हो गया। इस घटना के चलते मार्ग पर आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और बाजार में दहशत फैल गई।