फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बारिश से आगरा-दिल्ली हाईवे पर भरा पानी, लगा 10 किमी लंबा जाम

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को आगरा-दिल्ली हाईवे पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। 36 घंटे बाद भी इस रोड पर लोगों को जाम से राहत नहीं मिल सकी। जाम से बचने के लिए लोग गांव के भीतरी मार्गों से होकर गुजरते रहे। बारिश से हुए जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रिफाइनरी थाना के बाद गांव के पास बन रहे पुल के कारण जाम लगा रहा। हाईवे पर जाम से लोग कराह उठे। निर्माणाधीन पुल के चलते हाईवे पर सिंगल रोड से भारी वाहन गुजारे गए। बरसात से सड़क जगह-जगह से टूट गई। इसके चलते बहुत धीमी गति से वाहन निकले। इससे वाहनों की लंबी कतार लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें