मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में बारहमासी पुलिस चौकी के समीप दरबे रोड पर बीती रात बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ई-रिक्शे में पीछे से घुस गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोकेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी गांव शेरनी, थाना राया के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को थाने में खड़ा करा दिया है। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।