मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के राम नगला के समीप बुधवार की रात को शराब के नशे में धुत बाइक सवार ईंटों से भरी ट्राॅली में पीछे से घुस गए। दुर्घटना में भतीजा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी मांट राजीत वर्मा ने बताया कि बुधवार की रात को राम नगला के समीप ईंटो से भरी ट्राॅली में पीछे से बाइक सवारों के घुसने और घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।पूछताछ में घायल ने अपना नाम मांट के बहादीन निवासी शीतल बताया। बाइक सवार दूसरा व्यक्ति घायल का चाचा नितेश है। नितेश के चोट नहीं लगी है। दोनों बाइक से गांव ओहवा से ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। शराब के नशे में बाइक सवार को ट्रॉली दिखाई नहीं दी और वह पीछे से घुसकर घायल हो गए।