मथुरा के थाना रिफाइनरी के टाउनशिप क्षेत्र में सोमवार को सुबह स्कूल जाते छात्र को कार सवारों ने नशीला रुमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसको गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले गए। अपहरणकर्ता गाड़ी को टैंक चौराहा क्षेत्र में ले गए। यहां गाड़ी को खड़ा कर किसी काम से चले गए। इसी दौरान छात्र को होश आ गया। उसने गाड़ी में खुद को अकेला पाया तो पैदल ही जिला अस्पताल की ओर दौड़ लिया। वहां पहुंचकर उसने कैंटीन संचालक की मदद से बदमाशों के प्रयास को विफल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने छात्र के परिजन को घटना की सूचना देकर मौके पर बुला लिया।