मथुरा। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 रविवार को मथुरा के बाबू शिवनाथ अग्रवाल पीजी कॉलेज (बीएसए) में आयोजित हुई। 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ परीक्षा में पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराई। कुल 606 छात्र-छात्राओं में 354 विद्यार्थी उपस्थित रहे।वहीं, 254 विद्यार्थियों ने परीक्षा से किनारा किया।