दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद सोमवार को मथुरा जंक्शन पर महाकुंभ स्पेशल ट्रेन में श्रद्धालुओं के सवार होने के लिए आरपीएफ और जीआरपी अधिकारी सावधानी के साथ ट्रेन में बैठने को यात्रियों को जागरूक करते रहे। आरपीएफ प्रभारी अवधेश गोस्वामी ट्रेन आने से पहले यात्रियों को जागरूक करते रहे। जीआरपी प्रभारी यादराम सिंह ने महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को लाइनवार ट्रेन में सवार किया।