फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शिविर में 50 लोगों ने किया रक्तदान, हेलमेट और बीपी मशीन देकर किया गया सम्मानित

मथुरा के सौंख में अग्रवाल समाज व अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में किया गया। इसमें करीब 50 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान सभी रक्तवीरों को हेलमेट, बीपी मशीन, प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। शुभारंभ थाना प्रभारी अंकुर गौतम ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन मणिशंकर बंसल, नगर अध्यक्ष महेश अग्रवाल, संयोजक चौधरी साकेत अग्रवाल, छेदा लाल सिंघल, ओमप्रकाश, बनवारी लाल आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें