राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित जैत कट पर मंगलवार तड़के एक निजी बस और ट्रक की भिड़ंत में करीब 25 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को तत्काल आकाश सीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने वाहनों को हटवाकर सुचारु करा दिया।