मथुरा में लोग फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। फिल्म ‘पद्मावत’ का विरोध करते हुए क्षत्रिय समाज के लोगों ने सड़कों पर फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। क्षत्रिय समाज ने खुलेआम चेतावनी देते हुए कहा कि, थियेटर में फिल्म रिलीज होती है तो उस थियेटर कि कोई जिम्मेदारी नहीं है और जो लोग फिल्म देखने जा रहे हैं वो कफन खरीद कर आएं।