जाट आरक्षण को लेकर जो चिंगारी राजस्थान में सुलगी थी वो अब यूपी में आग की तरह भड़क उठी है। राजस्थान बॉर्डर से जुड़े यूपी के जिलों में जाटों ने शुक्रवार को उग्र प्रदर्शन किया। मथुरा और आगरा के रास्ते उत्तर प्रदेश के सभी यातायात मार्गों को आंदोलनकारियों ने जाम कर दिया। रेलवे हो या हाईवे सभी रास्तों पर सुबह से ही आंदोलनकारियों ने कब्जा कर रखा है। इतना ही नहीं तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।