मथुरा के भूतेश्वर रोड पर बने स्लीपवैल शोरूम में अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू किया। आग में तकरीबन चार से पांच लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी थी।