फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्वस्थ रहने के लिए करें योग, खानपान का भी रखें ध्यान

मैनपुरी के करहल में बृहस्पतिवार को नरसिंह इंटर कॉलेज में आयुर्वेद एवं अष्टांग योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह नें छात्र-छात्राओं को खानपान दिनचर्या, आसन, प्राणायाम के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मनीष त्रिपाठी ने किया। शिविर में डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि आर्थिक संसाधनों में वृद्धि के कारण शारीरिक परिश्रम में कमी आई है। असंतुलित भोजन के कारण तमाम प्रकार की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनसे निजात पाने के लिए योग सबसे बेहतर साधन है। आयुर्वेदिक और योग हमारे देश की प्राचीन पद्धति है। आज योग पूरे विश्व में तेजी से विख्यात हो रहा है। अष्टांग योग का पालन करने से स्वस्थ रहकर लंबा जीवन जी सकते हैं। उन्होंने बच्चों को योग के विभिन्न आसनों की जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें