मैनपुरी के किशनी नगर व क्षेत्र में गोवर्धन पूजा बड़े ही धूमधाम कसे की गई।महिलाओं ने सुबह जल्दी जागकर पहले अपने अपने घरों में गोवर्धन महाराज को स्थापित किया ।उसके बाद सभी घरों में कढ़ी व चावल ,रोटी व मिष्ठान से पूजा अर्चना की । रामनगर में प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर मैं गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस हुई पूजा में महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।महिलाएं अलख सुबह जागकर दैनिक कार्यो से निवृत होकर सीधे अपने अपने घरों से भोग लेकर मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना की। इस मौके पर श्रीमती राधा रानी गुप्ता ममता गुप्ता नामित गुप्ता बिट्टन देवी तिवारी निर्मला गुप्ता क्षमा तिवारी ममता कश्यप शारदा गुप्ता पूनम गुप्ता सरिता गुप्ता नीलम गुप्ता गीता सविता सुनीता सविता,मीरा देवी गुप्ता आदि महिलाएं मौजूद रही।