किशनी। नगर के बिधूना चौराहे पर दो पक्षों में प्लाट का विवाद चल रहा है दोनों पक्ष अपना अपना प्लाट में मालिकाना हक बता रहे है। न्यायालय में वाद चलने के बाद भी नामजद लोगों ने प्लाट पर निर्माण शुरू कर दिया। निर्माण को रोकने पहुंची महिला से हुए वाद विवाद के बाद नामजद ने गोली मार दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से घायल महिला को सीएचसी भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को दोपहर 12.30 बजे बिधूना चौराहे पर दो पक्षों का एक प्लाट को लेकर विवाद काफी समय से चल रहा है। इस प्लाट पर कई बार दोनों पक्षो की कहासुनी हो चुकी है अब न्यायालय में मामला। विचाराधीन है। इसके बावजूद एक पक्ष ने उसी प्लाट पर निर्माण शुरू करवा दिया। निर्माण को रोकने पहुंची हेमलता 40 वर्ष पत्नी विजेंद्र सिंह यादव निवासी गुबरिया समान हाल निवास बिधूना चौराहे से पहले नामजद लोगों की गाली गलौज कर कहासुनी हुई उसके बाद नामजद ने महिला के गोली मार दी। महिला के अनुसार वह निर्माण रोकने पहुंची थी पुलिस को भी सूचना दी थी।उसके बावजूद पुलिस के पहुंचने से पहले नामजदों ने पहले गाली गलौज की और गोली मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को सीएचसी भेजकर मौके पर जांच शुरू कर दी है। वही सीएचसी से चिकित्सकों ने महिला को जिलाअस्पताल रैफर कर दिया है।