फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मैनपुरी में बारिश बनी आफत...दीवानी परिसर हुआ जलमग्न, सड़कें बन गईं तालाब

मैनपुरी में बुधवार तड़के करीब तीन घंटे बारिश हुई। इससे पूरे जिले में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित हुआ। शहर से लेकर देहात तक के इलाकों में गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कों और गलियों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर का महत्वपूर्ण दीवानी परिसर भी जलमग्न हो गया। परिसर में पानी भरने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को कोर्ट पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्हें भरे पानी से होकर गुजरना पड़ा। जलभराव के कारण कई दोपहिया वाहन पानी में डूब गए और बंद पड़ गए। इस बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। सुबह के समय बारिश होने के कारण परिषदीय स्कूलों में बच्चे भी कम पहुंचे। सुबह के समय बाजार भी देरी से खुले। इधर, बारिश से धान किसानों में खुशी है। वहीं, मक्का किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें