फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा के बाद कलश विसर्जन के दौरान दो युवक डूबे, एक है अग्निवीर; परिजनों में मचा कोहराम

मैनपुरी के बेवर में भागवत कथा के बाद कलश विसर्जन के दौरान दो युवक डूब गए। बताया गया है कि थाना एलाऊ का गांव मंझगांव के रहने वाले जितेन्द्र अपने रिश्तेदार अंशुल के साथ नहर पर गए थे। अंशुल अग्निवीर हैं। दोनों नहाने के लिए नदी में कूद गए। देखते ही देखते गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। ये देख लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सूचना पर गोताखोर मौके पर आ गए। तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को निकाला गया। बताया गया है परिवार के लोग उनकी जान बचाने के प्रयास में उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें