फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रफ्तार का कहर...कार ने राैंदे बाइक सवार, दो युवकों की माैत

अरुन पाराशर Updated Sun, 30 Nov 2025 02:42 PM IST

मैनपुरी के बेवर में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दो युवकों की इलाज के दाैरान अस्पताल में माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सकत बेवर निवासी सुमित और अरूण बाइक से मदनपुर से घर की ओर लाैट रहे थे। रास्ते में बरेली-ग्वालियर हाइवे पर ग्राम दहेड़ के सामने सुबह करीब 11 बजे कार ने बाइक सवारों को राैंद दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर मैनपुरी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दाैरान दोनों युवकों की माैत हो गई। घटना से दोनों युवकों के परिवार में कोहराम मच गया। सुमित के चार छोटे बच्चे हैं, अरूण के एक साल के बेटी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें