मैनपुरी के करहल तहसील क्षेत्र के गांव ककवाई में तालाब के पास रखा हुआ ट्रांसफार्मर सात दिन से खराब पड़ा है। ट्रांसफॉर्मर ख़राब होने की बजह से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त है। बुधवार को दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ट्रांसफॉर्मर को ठीक करवाने की मांग की है।