फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बस में यात्रियों से पैसे लेने के बाद भी नहीं बनाया टिकट, यातायात निरीक्षक ने महिला कंडक्टर को पकड़ा; जुर्माना वसूला

मैनपुरी के किशनी में राजकीय परिवहन निगम के बस कंडक्टर के रुपये लेने के बाद भी टिकट नहीं बनाने का मामला सामने आया है। मामला इटावा डिपो की बस का है। बस फर्रुखाबाद से इटावा जा रही थी। सचल दस्ते ने बस को कस्बा स्थित सोहम आश्रम के पास रुकवाया। जब चेक किया तो पता चला की बस में दो सवारियां कुसमरा से इटावा जाने के लिए बैठी थीं। बस कंडक्टर रोली राजपूत ने दोनों यात्रियों से किराए के पैसे तो ले लिए लेकिन टिकट नहीं बनाई थी। यतायात निरीक्षक सुनील शर्मा, भुवनेश कुमार तथा चालक धीरेंद्र ने दोनों यात्रियों की टिकट बनवाई। कंडक्टर से 10 गुना जुर्माना वसूला। यातायात निरीक्षक सुनील शर्मा का कहना है वह इसकी शिकायत आरएम इटावा से करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें