मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव नानमई स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे मिड डे मील का भोजन बनाते समय गैस सिलिंडर में लीकेज के कारण आग लग गई। आग की चपेट में आकर तीन रसोइया झुलस गईं। सभी को पहले करहल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया।