फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'देश को गुलामी की तरफ ले जा रही भाजपा', सपा नेता शिवपाल बोले- एसआईआर का बढ़े समय

एक निजी कार्यक्रम में बुधवार की शाम करहल में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि भाजपा एक बार फिर देश को गुलामी की तरफ ले जा रही है। उन्होंने कहा कि एसआईआर का काम अभी और चलेगा। हमारी मांग है कि एसआईआर की तारीख बढ़ाई जाए। इतनी जल्दी प्रपत्र नहीं भरे जा सकते हैं। भाजपा न तो विपक्ष और न ही संविधान को मानती है। सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है। पूरे देश में जनता की सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी पर भाजपा कुछ कहती नही है। भाजपा सिर्फ पूजीपतियों को देखती है और उनके ही इशारों पर चलती है। पूर्व डीसीबी चेयरमैन डॉ रामकुमार यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख तुलसीराम यादव, अमरसिंह यादव, एमएलसी मुकुल यादव, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, जीवन यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें