फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिवपाल यादव बोले- भाजपा को कई सीटों पर नहीं मिल रहे प्रत्याशी, सपा जीत रही सभी 80 सीटें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव पहुंचे। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर तंज कसा। शिवपाल यादव बदायूं जा रहे थे। रास्ते में मैनपुरी में रुके तो पत्रकारों से भी बातचीत की। कहा कि पार्टी का आदेश मिला है। बदायूं जा रहा हूं। बदायूं की सीट को जीतकर आऊंगा। भाजपा इस बार मैनपुरी में पूरा जोर लगा रही है। लेकिन, समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशी जीतेंगे। कहा कि सपा को सभी वर्गों का वोट हमेशा मिला है। हम सभी 80 की 80 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। केंद्र सरकार द्वारा CAA लागू करने पर कहा कि अब भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए इस तरह के कदम उठा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें